Bihar Minister List 2026: सम्राट चौधरी की कैबिनेट में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, ‘स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री’ को लेकर गूगल पर मचा तहलका

Bihar Minister List 2026

By: Ishan Verma (Founder & Editor, TheExamHub.in)
पटना | 8 मई


बिहार की राजनीति में नए युग की शुरुआत हो चुकी है। 7 मई 2026 को पटना के ऐतिहासिक ‘गांधी मैदान‘ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) की नई कैबिनेट का महा-विस्तार किया गया। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में 32 नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

लेकिन शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ही इंटरनेट और पूरे बिहार में Bihar Minister List 2026 को लेकर तहलका मच गया है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि इस नई सरकार में सबसे अहम विभाग— स्वास्थ्य और शिक्षा— किसे सौंपे गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं (BPSC/BSSC) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इस कैबिनेट के नाम रटना बेहद जरूरी हो गया है।

Google पर सबसे ज्यादा सर्च: “Who is health minister of Bihar?”

शपथ ग्रहण समारोह खत्म होते ही गूगल ट्रेंड्स (Google Trends) के आंकड़े बता रहे हैं कि बिहार की जनता और छात्र सबसे ज्यादा दो ही सवाल सर्च कर रहे हैं— “Who is health minister of Bihar?” और “New education minister of Bihar”

विभागों के बंटवारे (Portfolio Allocation) को लेकर इस नई कैबिनेट में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है और जो नाम इंटरनेट पर ‘ब्रेकआउट (Breakout)’ कर रहे हैं, वे हैं:

  • मिथिलेश तिवारी (Mithilesh Tiwari): नई कैबिनेट में शपथ लेने वाले मिथिलेश तिवारी का नाम इंटरनेट पर सबसे ज्यादा (+1,000%) सर्च किया जा रहा है।
  • डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल (Dilip Jaiswal): शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में डॉ. जायसवाल का नाम भी टॉप ट्रेंडिंग में है।
  • इनके अलावा मदन सहनी (Madan Sahni) और अरुण शंकर प्रसाद (Arun Shankar Prasad) जैसे दिग्गजों को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है, जिन्हें लेकर जनता में भारी उत्सुकता है।

(नोट: 32 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद अब विभागों का आधिकारिक बंटवारा (Portfolios) किया जा रहा है, जिसमें स्पष्ट होगा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की कमान किसे मिली है।)

बिहार के 32 नए मंत्रियों की पूरी सूची (Bihar New Cabinet List)

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने गांधी मैदान में जिन 32 नए चेहरों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, उनकी पूरी लिस्ट (Bihar Minister List 2026) यहाँ दी गई है:

श्री श्रवण कुमार, श्री विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, श्री निशांत, श्रीमती लेशी सिंह, श्री राम कृपाल यादव, श्री नीतीश मिश्रा, श्री दामोदर रावत, श्री संजय सिंह टाइगर, श्री अशोक चौधरी, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री अरुण शंकर प्रसाद, श्री मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, श्रीमती रमा निषाद, श्री रत्नेश सादा, श्री कुमार शैलेन्द्र, श्रीमती शीला कुमारी, श्री केदार प्रसाद गुप्ता, श्री लखेंद्र कुमार रौशन, श्री सुनील कुमार, सुश्री श्रेयसी सिंह (अंतरराष्ट्रीय शूटर), मो. जमा खान, श्री नंद किशोर राम, श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ. प्रमोद कुमार, श्रीमती श्वेता गुप्ता, श्री मिथिलेश तिवारी, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, श्री संजय कुमार सिंह, श्री संजय कुमार और श्री दीपक प्रकाश।

पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के इस ऐतिहासिक कैबिनेट विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित थे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे.पी. नड्डा, और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार सहित कई राष्ट्रीय दिग्गज इस पल के साक्षी बने।

📚 The Exam Hub – बिहार राजव्यवस्था (Fact-Check)

आगामी BPSC, BSSC, और बिहार पुलिस परीक्षाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण बिंदु (Short Notes):

  • शपथ ग्रहण स्थल: गांधी मैदान, पटना।
  • मुख्यमंत्री: श्री सम्राट चौधरी।
  • उप मुख्यमंत्री: श्री विजय कुमार चौधरी और श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव।
  • बिहार के राज्यपाल: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन।
  • बिहार विधानसभा अध्यक्ष: डॉ. प्रेम कुमार।
  • शपथ लेने वाले नए मंत्री: कुल 32।

Bihar Minister List 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: Who is the new education minister of Bihar (बिहार का नया शिक्षा मंत्री कौन है)?
उत्तर: बिहार में 32 नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का आधिकारिक बंटवारा किया जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख विभागों की आधिकारिक सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

प्रश्न 2: बिहार के नए कैबिनेट विस्तार में किन प्रमुख नेताओं ने शपथ ली है?
उत्तर: गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. दिलीप जायसवाल, मिथिलेश तिवारी, मदन सहनी, सुश्री श्रेयसी सिंह और विजय कुमार सिन्हा सहित 32 नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।


(बिहार की राजनीति, नई कैबिनेट और एग्जाम से जुड़े सटीक करेंट अफेयर्स के लिए जुड़े रहें Ishan Verma की वेबसाइट theexamhub.in के साथ।)

🎯 BPSC व State PSC एस्पिरेंट्स के लिए ‘गेम चेंजर’ (Bonus Study Material):
क्या आप भी ‘पॉलिटी और गवर्नेंस’ के ऐसे ही सवालों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं? अपनी तैयारी को स्मार्ट बनाने के लिए The Exam Hub लाया है पिछले वर्षों के ओरिजिनल प्रश्न पत्र!
📥 [यहाँ क्लिक करें: CGPSC Pre और Mains (2020-2024) के Previous Year Question Papers PDF में निःशुल्क डाउनलोड करें]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *