CG Mungeli Projects 2026: मुंगेली को 465 करोड़ की सौगात; 13 नवंबर को 24 कार्यों का लोकार्पण व 397 करोड़ का शिलान्यास
रायपुर, 12 नवम्बर: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में संतुलित अधोसंरचना विकास और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ राज्य सरकार मुंगेली जिले को विकास का ऐतिहासिक उपहार देने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। CG Mungeli Projects 2026 (मुंगेली…