Urban Challenge Fund Chhattisgarh: हुडको और सेप्ट संग हुए दो ऐतिहासिक एमओयू; सीएम विष्णु देव साय ने कहा- शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति
रायपुर, 21 अक्टूबर: ‘विकसित भारत @2047’ के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ के शहरों को आर्थिक विकास, उद्योग, रोजगार और आधुनिक जीवनशैली का आत्मनिर्भर केंद्र बनाने के लिए राज्य शासन ने शहरी नियोजन की नई रूपरेखा तैयार की है। नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित Urban Challenge Fund Chhattisgarh (अर्बन चैलेंज फंड छत्तीसगढ़)…