By: Ishan Verma (Founder & Editor, TheExamHub.in)
रायपुर | 21 मई
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था अब सिर्फ ‘धान के कटोरे’ तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की समृद्ध जल-संरचनाओं में अब ‘नीली क्रांति (Blue Revolution Chhattisgarh)’ की लहर दौड़ रही है।
राजधानी रायपुर में ‘समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA)’ और ‘राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड‘ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में कृषि एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री राम विचार नेताम ने छत्तीसगढ़ की ‘फिशरी इकॉनमी (Fishery Economy)’ के कुछ ऐसे चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं (CGPSC, Vyapam, ADEO) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
देश में 6ठवां स्थान और ‘कृषि का दर्जा’ मिलने का फायदा
मंत्री श्री नेताम ने बताया कि राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ आज मत्स्य बीज (Fish Seed) उत्पादन में पूरी तरह आत्मनिर्भर हो गया है।
- राष्ट्रीय रैंकिंग (UPSC/CGPSC Fact): वर्तमान में छत्तीसगढ़ पूरे देश में ‘अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन (Inland Fish Production)’ के क्षेत्र में छठवें (6th) स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में सालाना 9.59 लाख मीट्रिक टन मछली का रिकॉर्ड उत्पादन हो रहा है।
- लागत में 10% की कमी: छत्तीसगढ़ सरकार ने मछली पालन को ‘कृषि (Agriculture) का दर्जा’ दे दिया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि मत्स्य पालकों को बिजली दरों में छूट, ब्याज मुक्त ऋण (Zero-interest loan) और पानी की दरों में राहत मिल रही है, जिससे उत्पादन लागत में 10 प्रतिशत की सीधी कमी आई है।

🔗 इसे भी पढ़ें: Bastar Residential Sports Academy: बस्तर में खुलेगी पहली आवासीय खेल अकादमी, रहना-पढ़ाई 100% फ्री, 28 मई से शुरू होंगे राज्य स्तरीय ट्रायल
गेम चेंजर है “गिफ्ट तिलापिया (GIFT Tilapia)” मछली
मत्स्य किसानों की आय और राज्य का विदेशी निर्यात (Export) बढ़ाने के लिए सरकार अब आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों जैसे— केज कल्चर, आर.ए.एस. (RAS) और बायोफ्लॉक को बढ़ावा दे रही है।
- विशेष क्लस्टर: इसके लिए विदेशी बाजारों में भारी मांग वाली मछली “गिफ्ट तिलापिया (GIFT Tilapia)” के लिए रायपुर और कांकेर जिलों में विशेष क्लस्टर (Cluster) विकसित किए जा रहे हैं।
- 2028 का लक्ष्य: सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 तक तिलापिया उत्पादन को 30,000 मीट्रिक टन तक पहुँचाना है, जिससे राज्य को हर साल 90 से 100 करोड़ रुपये का विदेशी निर्यात राजस्व (Foreign Revenue) प्राप्त होगा।
केरल और गोवा जैसे तटीय राज्यों को भी बेच रहे बीज!
मत्स्य संचालक श्री नारायण सिंह नाग ने एक बहुत ही गर्व करने वाला आंकड़ा साझा किया। लैंड-लॉक्ड (चारों तरफ जमीन से घिरा) होने के बावजूद, छत्तीसगढ़ वर्तमान में 606 करोड़ से अधिक मत्स्य बीज का उत्पादन कर रहा है।
राज्य अपनी जरूरतें तो पूरी कर ही रहा है, साथ ही केरल, गोवा, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे ‘तटीय और बड़े राज्यों’ को भी उच्च गुणवत्ता वाले मत्स्य बीज (Fish Seeds) सप्लाई कर रहा है।
📚 The Exam Hub – अर्थव्यवस्था व भूगोल (Fact-Check)
आगामी CGPSC, ADEO, Patwari और अन्य परीक्षाओं के लिए इस खबर का ‘निचोड़’ (Quick Revision):
- अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन में छत्तीसगढ़ का स्थान: छठवां (6th Rank)।
- सालाना मछली उत्पादन: 9.59 लाख मीट्रिक टन।
- गिफ्ट तिलापिया (GIFT Tilapia) के क्लस्टर: रायपुर और कांकेर में।
- प्रमुख हेचरी (Hatchery) के स्थान: पंगेशियस हेचरी (धमतरी) और मोनोसेक्स तिलापिया हेचरी (रायपुर व बलौदाबाजार)।
- मत्स्य पालन मंत्री (छत्तीसगढ़): श्री राम विचार नेताम।
Blue Revolution Chhattisgarh: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन (Inland Fish Production) में छत्तीसगढ़ राज्य का पूरे देश में कौन सा स्थान है?
उत्तर: आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सालाना 9.59 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन में पूरे देश में 6ठवें (Sixth) स्थान पर है।
प्रश्न 2: छत्तीसगढ़ में विदेशी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किस विशेष मछली प्रजाति के लिए रायपुर और कांकेर में क्लस्टर बनाए जा रहे हैं?
उत्तर: राज्य में नीली क्रांति और विदेशी निर्यात को बढ़ावा देने के लिए “गिफ्ट तिलापिया (GIFT Tilapia)” मछली के उत्पादन के लिए रायपुर और कांकेर में विशेष क्लस्टर विकसित किए जा रहे हैं।
(छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, कृषि नीतियों और एग्जाम से जुड़े सटीक करेंट अफेयर्स के लिए जुड़े रहें Ishan Verma की वेबसाइट theexamhub.in के साथ।)
🎯 CGPSC व ADEO एस्पिरेंट्स के लिए ‘गेम चेंजर’ (Bonus Study Material):
क्या आप भी ‘छत्तीसगढ़ के भूगोल और इकॉनमी’ के ऐसे ही सवालों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं? अपनी तैयारी को स्मार्ट बनाने के लिए The Exam Hub लाया है पिछले वर्षों के ओरिजिनल प्रश्न पत्र!
📥 [यहाँ क्लिक करें: CGPSC Pre और Mains (2020-2024) के Previous Year Question Papers PDF में निःशुल्क डाउनलोड करें]

One thought on “Blue Revolution Chhattisgarh: ‘गिफ्ट तिलापिया’ से आ रही नीली क्रांति, अंतर्देशीय मछली उत्पादन में देश में 6ठवें स्थान पर पहुंचा छत्तीसगढ़”