छत्तीसगढ़ में ‘आंगन मिलन सेवा’ का आगाज: पहले दिन 12,698 आयोजन, 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल
रायपुर/मुंगेली, 26 सितंबर: छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुरू हुई ‘आंगन मिलन सेवा’ के पहले दिन ही जनभागीदारी का नया रिकॉर्ड बना। प्रदेशभर के 2,262 केंद्रों पर आयोजित 12,698 गतिविधियों में 97,471 नागरिकों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली जिले के मदकू में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होकर माताओं…