Chhattisgarh Hockey League Schedule: जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला; न्यायधानी नाइट्स जीती, देखें 1 नवंबर के फाइनल तक पूरा टाइम-टेबल
रायपुर, 23 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ की हॉकी का रोमांच अब रायपुर के मैदान से निकलकर देश और दुनिया के खेल प्रेमियों के मोबाइल और टीवी स्क्रीन्स तक पहुंच चुका है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के सभी मुकाबलों का ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर सीधा लाइव प्रसारण किया जा रहा है।…