By: Ishan Verma (Founder & Editor, TheExamHub.in)
संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली | 26 मई
भारतीय सेना (Indian Army) की ‘नारी शक्ति’ अब सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के सबसे खतरनाक युद्धग्रस्त इलाकों में शांति (Peace) और सुरक्षा की मिसाल बन रही है।
लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Peacekeeping Mission) में तैनात भारतीय सेना की Major Abhilasha Barak UN Award (मेजर अभिलाषा बराक) ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उन्हें प्रतिष्ठित ‘2025 यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड’ का विजेता घोषित किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, NDA, CDS) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ‘डिफेंस और इंटरनेशनल अवार्ड्स’ का यह सबसे ‘हॉट टॉपिक’ है।
लेबनान में ‘फीमेल एंगेजमेंट टीम’ (FET) की कमांडर
एग्जाम की दृष्टि से छात्रों को मेजर अभिलाषा की पोस्टिंग और मिशन का नाम जरूर याद रखना चाहिए।
- मिशन का नाम: मेजर अभिलाषा पश्चिमी एशियाई देश ‘लेबनान’ में ‘संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल’ (UNIFIL – UN Interim Force in Lebanon) में काम कर रही हैं।
- क्या था उनका रोल: वे भारतीय बटालियन में ‘फीमेल एंगेजमेंट टीम (FET)’ की कमांडर के रूप में सेवा दे रही हैं।
- क्यों मिला अवार्ड: उन्हें यह सम्मान अपनी तैनाती के दौरान लेबनान की स्थानीय महिलाओं और लड़कियों के साथ जुड़ने, उनकी रक्षा करने और शांति प्रयासों में उनके ‘आउटरीच प्रयासों (Outreach efforts)’ के लिए दिया गया है।

🔗 इसे भी पढ़ें: India Canada CEPA Negotiations: पीयूष गोयल के कनाडा दौरे ने रचा इतिहास! PM मार्क कार्नी ने भारत की इस डील को बताया ‘गेम-चेंजर’, पढ़ें UPSC नोट्स
🎯 UPSC Alert: यह अवार्ड जीतने वाली तीसरी (3rd) भारतीय हैं मेजर अभिलाषा
प्रतियोगी छात्रों के लिए यह ‘स्टेटिक जीके (Static GK)’ का सबसे बड़ा फैक्ट है कि भारत के लिए यह पहला मौका नहीं है। मेजर अभिलाषा बराक भारत की ओर से यह सम्मान पाने वाली तीसरी (Third) प्राप्तकर्ता बन गई हैं। उनसे पहले इन दो जांबाज भारतीय महिला अफसरों ने यह खिताब जीता है:
- मेजर सुमन गवानी (2019): इन्होंने दक्षिण सूडान (UNMISS) में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया था और ब्राजील की नौसेना अधिकारी कार्ला मोंटेइरो के साथ संयुक्त रूप से 2019 का यह अवार्ड जीता था।
- मेजर राधिका सेन (2023): इन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (MONUSCO) में काम किया और 2023 में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया था।
📖 Static GK: क्या है ‘UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवार्ड’?
- शुरुआत कब हुई: इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2016 में शांति संचालन विभाग (DPO) के अंतर्गत ‘सैन्य मामलों के कार्यालय’ द्वारा की गई थी।
- क्या है इसका उद्देश्य: यह सम्मान उन सैन्य शांति सैनिकों (Peacekeepers) को दिया जाता है जो “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के संकल्प 1325” (जो महिला, शांति और सुरक्षा से जुड़ा है) के सिद्धांतों को बढ़ावा देते हैं।
- कब मिलेगा अवार्ड: मेजर अभिलाषा को यह सम्मान 29 मई को ‘संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day of UN Peacekeepers) के मौके पर न्यूयॉर्क स्थित UN मुख्यालय में दिया जाएगा।
📚 The Exam Hub – डिफेन्स एवं अवार्ड्स (Fact-Check)
आगामी UPSC, NDA, CDS, SSC और State PSC परीक्षाओं के लिए इस खबर का ‘निचोड़’ (Quick Revision):
- सम्मानित सैन्य अधिकारी: मेजर अभिलाषा बराक (भारतीय सेना)।
- अवार्ड का नाम: 2025 UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर।
- तैनाती का देश व मिशन: लेबनान (Lebanon) और मिशन UNIFIL।
- सैन्य टीम का नाम: फीमेल एंगेजमेंट टीम (FET) की कमांडर।
- UN शांति सैनिक अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 29 मई (प्रतिवर्ष)।
- संबंधित UNSC संकल्प: संकल्प 1325 (महिला, शांति और सुरक्षा)।
Major Abhilasha Barak UN Award: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: हाल ही में किस भारतीय महिला सैन्य अधिकारी को ‘2025 UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर: भारतीय सेना की ‘मेजर अभिलाषा बराक’ को लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UNIFIL) के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 2025 के ‘UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 2: ‘UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी कौन थीं?
उत्तर: दक्षिण सूडान में काम करने वाली ‘मेजर सुमन गवानी’ (वर्ष 2019 में) यह प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य सम्मान जीतने वाली पहली भारतीय महिला अधिकारी थीं। उनके बाद मेजर राधिका सेन (2023) और अब मेजर अभिलाषा बराक (2025) ने यह अवार्ड जीता है।
(देश की रक्षा, सेना के अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशनों और एग्जाम से जुड़े सटीक करेंट अफेयर्स के लिए जुड़े रहें Ishan Verma की वेबसाइट theexamhub.in के साथ।)
🎯 UPSC व NDA/CDS एस्पिरेंट्स के लिए ‘गेम चेंजर’ (Bonus Study Material):
क्या आप भी ‘डिफेंस और मिलिट्री’ के ऐसे ही सवालों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं? अपनी तैयारी को स्मार्ट बनाने के लिए The Exam Hub लाया है पिछले वर्षों के ओरिजिनल प्रश्न पत्र!
📥 [यहाँ क्लिक करें: CGPSC Pre और Mains (2020-2024) के Previous Year Question Papers PDF में निःशुल्क डाउनलोड करें]
One thought on “Major Abhilasha Barak UN Award: लेबनान में गाड़े झंडे! भारतीय सेना की ‘शेरनी’ को मिला UN का सर्वोच्च सैन्य सम्मान, पढ़ें पूरी खबर”