By: Ishan Verma (Founder & Editor, TheExamHub.in)
ओटावा (कनाडा)/नई दिल्ली | 26 मई
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (Global Trade) और कूटनीति की दुनिया में भारत ने एक और बहुत बड़ी छलांग लगाई है। भारत और कनाडा (India-Canada) के आर्थिक रिश्तों को पूरी तरह से पुनर्जीवित (India Canada CEPA Negotiations)(Revive) करने के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) इस वक्त कनाडा के ऐतिहासिक दौरे पर हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि श्री गोयल अपने साथ 100 से अधिक कंपनियों के उद्योगपतियों का अब तक का ‘सबसे बड़ा भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल’ लेकर गए हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, Banking) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह दौरा India Canada CEPA Negotiations (व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता) के नजरिए से ‘करेंट अफेयर्स का खजाना’ है। आइए डिकोड करते हैं इस दौरे की सबसे बड़ी और अहम बातें।
कनाडा के PM मार्क कार्नी की दो टूक: “यह डील होगी गेम-चेंजर”
ओटावा में अपने दौरे के पहले दिन (25 मई), श्री पीयूष गोयल ने कनाडा के प्रधानमंत्री श्री मार्क कार्नी (Mr. Mark Carney) से मुलाकात की और उन्हें पीएम मोदी का संदेश सौंपा।
बैठक के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक बहुत बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) दोनों देशों के लिए एक “गेम चेंजर (Game Changer)” साबित होगा, जो एक विशाल नए बाजार के दरवाजे खोल देगा।
- टारगेट 2026: दोनों देशों ने संकल्प लिया है कि ‘CEPA (व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता)’ को हर हाल में 2026 के अंत तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

🔗 इसे भी पढ़ें: Nava Raipur Semiconductor Plant: छत्तीसगढ़ में खुलेगा राज्य का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट, नवा रायपुर में दूसरे SEZ को मिली मंजूरी, पढ़ें पूरी खबर
8.5 बिलियन डॉलर से 50 बिलियन डॉलर का महा-लक्ष्य (Fact)
एग्जाम की दृष्टि से छात्रों को भारत-कनाडा व्यापार के आंकड़े (Trade Data) जरूर रटे होने चाहिए:
- वर्तमान में भारत और कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 8.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है।
- दोनों सरकारों ने एक बहुत ही महत्वाकांक्षी साझा लक्ष्य (Shared Target) निर्धारित किया है, जिसके तहत वर्ष 2030 तक इस व्यापार को बढ़ाकर 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचाना है।
यह ‘CEPA’ एग्रीमेंट ऊर्जा, खनन, ऑटोमोटिव, फार्मास्यूटिकल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्सटाइल जैसे सेक्टर्स में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
‘कृषि’ और ‘रणनीतिक साझेदारी’ पर 3 बड़े मंत्रियों से मुलाकात
पीयूष गोयल ने कनाडा के प्रधानमंत्री के अलावा वहां के तीन सबसे बड़े मंत्रियों के साथ मैराथन बैठकें कीं:
- अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री (मैनिंदर सिद्धू): इनके साथ CEPA की बातचीत को आगे बढ़ाने और व्यापार प्रवाह के नए अवसरों पर चर्चा हुई।
- कृषि मंत्री (हीथ मैकडोनाल्ड): दोनों नेताओं ने ‘खाद्य सुरक्षा (Food Security)’ और एग्री-टेक में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की, जिससे भारतीय किसानों की आय (Income) बढ़ाने में सीधी मदद मिलेगी।
- विदेश मंत्री (अनीता आनंद): अनीता आनंद के साथ रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) और भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर व रिन्यूएबल एनर्जी में कनाडाई निवेश पर जोर दिया गया।

📚 The Exam Hub – अंतर्राष्ट्रीय संबंध व इकॉनमी (Fact-Check)
आगामी UPSC, SSC, Banking और State PSC परीक्षाओं के लिए इस यात्रा के महत्वपूर्ण बिंदु (Short Notes):
- चर्चित समझौता (Agreement): CEPA (Comprehensive Economic Partnership Agreement / व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता)।
- कनाडा के प्रधानमंत्री: श्री मार्क कार्नी (Mark Carney)।
- भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री: श्री पीयूष गोयल।
- द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य: 2030 तक 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर।
- CEPA की डेडलाइन: वर्ष 2026 के अंत तक समझौते को पूरा करना।
- कनाडा की विदेश मंत्री: सुश्री अनीता आनंद (Anita Anand)।
India Canada CEPA Negotiations: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: अंतरराष्ट्रीय व्यापार में चर्चा में रहने वाले ‘CEPA’ (सेपा) का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: CEPA का पूर्ण रूप “व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता” (Comprehensive Economic Partnership Agreement) है। भारत और कनाडा वर्तमान में इसी मुक्त व्यापार समझौते को 2026 के अंत तक पूरा करने के लिए बातचीत (Negotiations) कर रहे हैं।
प्रश्न 2: भारत और कनाडा ने वर्ष 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार (Bilateral Trade) को बढ़ाकर कितना करने का लक्ष्य रखा है?
उत्तर: भारत और कनाडा की सरकारों ने अपने वर्तमान 8.5 बिलियन डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर वर्ष 2030 तक “50 बिलियन अमेरिकी डॉलर” करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
(देश-दुनिया के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों (IR), कूटनीति और एग्जाम से जुड़े सटीक करेंट अफेयर्स के लिए जुड़े रहें Ishan Verma की वेबसाइट theexamhub.in के साथ।)
🎯 UPSC व State PSC एस्पिरेंट्स के लिए ‘गेम चेंजर’ (Bonus Study Material):
क्या आप भी ‘अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पॉलिसी’ के ऐसे ही सवालों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं? अपनी तैयारी को स्मार्ट बनाने के लिए The Exam Hub लाया है पिछले वर्षों के ओरिजिनल प्रश्न पत्र!
📥 [यहाँ क्लिक करें: CGPSC Pre और Mains (2020-2024) के Previous Year Question Papers PDF में निःशुल्क डाउनलोड करें]
One thought on “India Canada CEPA Negotiations: पीयूष गोयल के कनाडा दौरे ने रचा इतिहास! PM मार्क कार्नी ने भारत की इस डील को बताया ‘गेम-चेंजर’, पढ़ें पूरी खबर”