deputy cm vijay sharma chandanpur gazette

चंडालपुर अब बना ‘चंदनपुर’: देर रात राजपत्र लेकर गांव पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, 11.70 लाख के विकास कार्यों का ऐलान

कबीरधाम/रायपुर, 26 सितंबर: कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। राज्य शासन ने गांव का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर ‘चंदनपुर’ कर दिया है। शुक्रवार देर रात मूसलाधार बारिश के बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा खुद राजपत्र (गजट नोटिफिकेशन) की प्रति लेकर गांव पहुंचे…