बस्तर में बारिश थमी लेकिन आ गई आफत: खतरे के निशान से 4.26 मीटर ऊपर इंद्रावती, जगदलपुर में बिजली बंद
जगदलपुर/रायपुर, 26 सितंबर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर कम होने और बारिश थमने के बावजूद बस्तर में बाढ़ का गंभीर संकट पैदा हो गया है। ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से भारी मात्रा में पानी आने के कारण इंद्रावती नदी शनिवार रात तक खतरे के निशान से 4.26 मीटर ऊपर (12.56 मीटर)…