Bitiya at Work Campaign GPM: सरकारी दफ्तरों में पहुंचीं जीपीएम की बेटियां; समझा प्रशासनिक कामकाज, सिविल सेवा के संजोए सपने
रायपुर/जीपीएम, 12 अक्टूबर: ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की बालिकाओं को आत्मविश्वासी, प्रशासनिक रूप से जागरूक और करियर के प्रति सजग बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक अनूठा कदम उठाया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत ‘मिशन शक्ति हब’ की टीम ने Bitiya at Work Campaign GPM (बिटिया…