लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति: डिप्टी CM अरुण साव के निर्देश पर जारी हुए पदस्थापना आदेश, 15 दिनों में ज्वाइनिंग अनिवार्य
रायपुर, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार की बड़ी सौगात देते हुए 111 उप अभियंताओं (Sub-Engineers) की नियुक्ति और पदस्थापना के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव के कड़े निर्देशों के बाद प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा यह त्वरित…