छत्तीसगढ़ वन विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धियां: बाघों की संख्या 35 हुई, कोपरा बना राज्य का पहला रामसर साइट, 5500 रु/बोरा तेंदूपत्ता — मंत्री केदार कश्यप
रायपुर, 01 सितम्बर 2026: वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर के छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में एक विस्तृत प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में “हरित छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़” के संकल्प के तहत…