पीएम स्वनिधि योजना: 2 साल पहले लक्ष्य पूरा करेगा छत्तीसगढ़, निकायों को एक्शन प्लान के निर्देश; बैंकों में नहीं अटकेंगे लोन
रायपुर, 30 सितंबर: छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम स्वनिधि’ (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि) योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा से दो वर्ष पहले ही हासिल करने का बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…