मरवाही के 4 नवाचारी शिक्षकों को राज्यस्तरीय सम्मान: कलिंगा यूनिवर्सिटी में मिला अवॉर्ड, ‘कबाड़ से जुगाड़’ से बदली आदिवासी स्कूलों की तस्वीर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/रायपुर, 28 सितंबर: आदिवासी वनांचल विकासखंड मरवाही के चार शासकीय शिक्षकों ने अपनी नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और रचनात्मक गतिविधियों से राज्य स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। नया रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षिका अर्चना सामुएल मसीह, व्याख्याता ऐशले कैनिथ डगलस, संतोष प्रजापति और नलिनी राय को…