डेटा लेबलिंग और AI में बलरामपुर ने रचा इतिहास: खुला प्रदेश का पहला कॉग्निटिव सेंटर, प्रिज्मा AI से MoU; दीदियों को मिलेगा रोजगार
बलरामपुर/रायपुर, 30 सितंबर: छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी बाहुल्य जिले बलरामपुर-रामानुजगंज ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग लगाई है। जिला प्रशासन और वैश्विक तकनीकी कंपनी प्रिज्मा एआई (Prisma AI) के बीच हुए गैर-वित्तीय एमओयू के तहत बलरामपुर में प्रदेश का पहला ‘कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर’ स्थापित किया जा रहा…