By: Ishan Verma (Founder & Editor, TheExamHub.in)
रायपुर | 14 अप्रैल
भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक में Dr BR Ambedkar Statue Raipur (बाबा साहेब की 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा) का अनावरण किया।
इस गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व और उनके द्वारा निर्मित संविधान ने ही देश के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाया है।
21 फीट की ‘पंचधातु’ प्रतिमा और 60 लाख रुपये की घोषणा
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह जानना महत्वपूर्ण है कि रायपुर में स्थापित की गई यह भव्य प्रतिमा ‘पंचधातु’ (पांच धातुओं के मिश्रण) से निर्मित है और इसकी ऊंचाई 21 फीट है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजन समिति की मांग पर मंगल भवन, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह राशि स्थानीय स्तर पर सामाजिक गतिविधियों और जनसुविधाओं को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम: सीएम
शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी विदेश (कोलंबिया विश्वविद्यालय) से उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया था कि शिक्षा ही समाज में परिवर्तन लाने का सबसे बड़ा और सशक्त माध्यम है।
महिला सशक्तिकरण पर बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए सीएम साय ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति वहां की महिलाओं की स्थिति से मापी जाती है। इसी दिशा में आज केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और जनधन योजना जैसी पहलों के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही हैं।
कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री श्री खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण सिंह देव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
📚 The Exam Hub – छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (Fact-Check)
आगामी CGPSC, Vyapam और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इस खबर से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण तथ्य (Short Notes):
- प्रतिमा की ऊंचाई: 21 फीट (21 Feet)
- किस धातु से निर्मित: पंचधातु (Panchdhatu)
- प्रतिमा का स्थान: डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक (कलेक्ट्रेट परिसर के सामने), रायपुर।
- अनावरण किसने किया: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने।
- विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि: 60 लाख रुपये।
(छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और एग्जाम से जुड़े सटीक करेंट अफेयर्स के लिए जुड़े रहें Ishan Verma की वेबसाइट theexamhub.in के साथ।)
🎯 CGPSC एस्पिरेंट्स के लिए विशेष (Bonus Study Material):
क्या आप आगामी CGPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? आपकी तैयारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए The Exam Hub लाया है पिछले वर्षों के ओरिजिनल प्रश्न पत्र!
📥 [यहाँ क्लिक करें: CGPSC Pre और Mains (2020-2024) के Previous Year Question Papers PDF में निःशुल्क डाउनलोड करें]

