Governor Ramen Deka DMF Meeting: डीएमएफ कार्ययोजना में प्रदूषण नियंत्रण, शिक्षा व स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता; राज्यपाल रमेन डेका ने दिए निर्देश
रायपुर, 05 नवम्बर: खनन प्रभावित अंचलों के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने, पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) की राशि का पारदर्शी व परिणामोन्मुखी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। गुरुवार को लोक भवन (राजभवन), रायपुर में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल…