Coconut Plantation Dhamtari: खेतों की मेड़ पर लहलहाएंगे नारियल के पेड़, धमतरी के 202 किसानों को मिलेंगे 4,126 पौधे, सेमरा में स्थापित होगी हाई-टेक नर्सरी
धमतरी, 22 सितंबर 2026: छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी के पावन तट पर बसे धमतरी जिले में पारंपरिक धान की खेती से आगे बढ़कर किसानों की आय को बहुवर्षीय और स्थायी बनाने के लिए एक अभिनव कृषि क्रांति का सूत्रपात हुआ है। जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत खेतों की मेड़, बागवानी क्षेत्रों और अनुपयोगी…