CG Rajyotsava Cultural Night: पलक मुच्छल, आरू साहू और अनुराग शर्मा के सुरों से सजी राज्योत्सव की पहली शाम; लावणी नृत्य ने मोहा मन
नवा रायपुर, 01 नवंबर: छत्तीसगढ़ के 26वें राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव 2026) के शुभारंभ की पहली शाम सुरों, ताल, लोक-नृत्य और देशभक्ति की मनमोहक प्रस्तुतियों से सराबोर रही। नवा रायपुर अटल नगर स्थित विशाल राज्योत्सव मेला ग्राउंड के मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़िया लोक संस्कृति के साथ देश की बहुरंगी सांस्कृतिक परंपराओं…